पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद क्या बिगड़ने लगे हालात, जानिये क्यों तेज़ हुई चर्चा ?

पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपने पांव पसार रही है।

चंडीगढ़, 8 अप्रैल 2022। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपने पांव पसार रही है। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप है कि मान सरकार पंजाब पर ध्यान नहीं दे रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन्ने के बाद से हालात दिन पर दिन बिगड़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में फगवाड़ा से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने मान सरकार पर गंभीर लगाए। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। 10 दिनों में गोलियां चलने और हत्याओं की वारदात बढ़ गई है। मान सरकार क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम साबित हो रही है।

'अपने वादे को पूरा नहीं कर रही ‘AAP’ सरकार'

'अपने वादे को पूरा नहीं कर रही ‘AAP’ सरकार'

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य पर ध्यान देने की बजाए हिमाचल और गुजरात में चुनावी मैदान तैयार करने में जुटे हैं। मान सरकार जनता से किए वादे को पूरा करने से भाग रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले कच्चे मुलाज़िमों को पक्का करने के साथ नौकरी देने का भी वादा किया था लेकिन अब उस वादे पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेरोज़गार युवक सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मान सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारों के संघर्ष का कांग्रेस समर्थन करते हुए सरकार से मांग करती है कि अपने वादे के मुताबिक मसले का हल निकाले।

मान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बलविंदर सिंह धालीवाल( कांग्रेस विधायक, फगवाड़ा) ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुए विकास कार्यो को आप की सरकार बनने के बाद रोकने की कोशशिश की जा रही है। पंजाब की मौजूदा सरकार की तरफ से गांवों के विकास कार्यों के लिए जारी ग्रांट को वापस मंगवाने का आदेश भी जारी किया गया। मान सरकार इस तरह का आदेश देना पूरी तरह से ग़लत है और पंजाब के लोगों के साथ नाइंसाफ़ी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने पंजाब की मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी खुलेआम अवैध रेत खनन को अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफिया बिना किसी ख़ौफ़ के अवैध खनन कर रहे हैं।

खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई- सिद्धू

खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई- सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल और भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि आप की सरकार आने के बाद पंजाब में अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया जाएगा लेकिन अभी तक खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है। यही वजह है कि आम आदमी की पहुंच से निर्माण सामग्री दूर हो गई है। सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल के लगाए आरोपों पर आम आदमी पार्टी सरकार घेरा। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के राज में 20 हजार करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन हुआ है। इसी मुद्दे पर अब सिद्धू ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: जनता को लुभाने के लिये सीएम खट्टर का मास्टरस्ट्रोक, क्या मिलेगा सियासी फ़ायदा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+