हरियाणा: जनता को लुभाने के लिये सीएम खट्टर का मास्टरस्ट्रोक, क्या मिलेगा सियासी फ़ायदा ?
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही राजनीतिक दलों के नेता जुट गए हैं। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा खट्टर सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2022। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही राजनीतिक दलों के नेता जुट गए हैं। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा खट्टर सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं, तो वहीं सीएम खट्टर अपने जनता को लुभाने के लिए मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। इसका मनोहर लाल खट्टर को कितना सियासी फ़ायदा मिलेगा यह तो वक़्त ही बताएगा। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की जनता के लिए सौगतों की बौछार करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी सीएम खट्टर मोक्ष नगरी पिहोवा में जनता को सौगात देते हुए 14 करोड़ 24 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने कहा कि जनता से किए सभी वादों को भी पूरा किया है।

कांग्रेस की काट के लिए तैयार कर रहे रणनीति
हरियाणा की मनोहर सरकार पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसलिए ही सीएम खट्टर कांग्रेस की काट करने के लिए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र वासियों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने पिहोवा की अनाजमंडी में 33 केवी के तीन पॉवर हाउस और राजकीय सीसे स्कूल थानेसर के भवन का उद्घाटन किया। ग़ौरतलब है कि पावर हाउस बनने से पिहोवा हलके के एक दर्जन गांवों को फायदा मिलेगा।

ग्रीन हाईवे के निकलने से रोजगार बढ़ेगा- खट्टर
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान कहा कि जो वादा हमने जनता से किया था वो सब पूरा किया। पीएम नरेन्द्रं मोदी ने देश को नई विकास की राह पर लाकर खड़ा किया है। जनता किए वादों को पूरा करके दिखाया है। सीएम खट्टर ने कहा कि इस्माइलाबाद पिहोवा से बड़े-बड़े हाईवे निकले हैं। ग्रीन हाईवे के निकलने से यहां पर रोजगार बढ़ेगा, बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री लगेंगी। सरकार का क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिहोवा को मोक्ष नगरी कहा गया है, यहां सरस्वती तीर्थ का जीर्णोद्धार करते हुए इसे विकसित किया जाएगा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड देखरेख का काम करेगा।

विकास की ऊंचाइयों को छुएगा कुरुक्षेत्र- खट्टर
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब रिटायरमेंट के बाद से पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 60 की उम्र होते ही अगले दिन पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। शिक्षा, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में काम किया गया है। 14 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं। जिले की 91 मांगों को मंजूर किया गया। कुरुक्षेत्र की जनता को मनोहर सौगात मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि आने वाले समय में बीजेपी सरकार के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। सियासी जानकारों की मानें तो जिस तरह से आम आदमी पार्टी अपने पांव पसार रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के वोटों का ध्रुवीकरण होगा। सौगातों के बौछार से जनता मतदान नहीं करेगी, इस बार मतदान सरकार के पिछले कार्यकाल को देख कर होगा। या फिर नई पार्टी को विकल्प के तौर पर मौक़ा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा: कलयुगी पिता ने कर दी अपनी बेटी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा












Click it and Unblock the Notifications