पंजाब में जल्द की जाएगी सर सैयद नेशनल स्कूल की स्थापना- परवेज़ सिद्दीकी
मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुस्लिम बिरादरी के लिए शिक्षा, रोजगार तथा स्वास्थ्य के लिए तत्पर है। हमारी सरकार सभी के लिए कार्य कर रही है और जो भी पेंडिंग मामले हैं उसे जल्द हल किया जाएगा। वहीं मदरसा...
रूपनगर, 22 सितंबर 2022। पंजाब मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रूपनगर जिला के चमकौर साहिब में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे पंजाब के लोगों ने हज़ारों की तादाद में शिरकत किया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के सामाजिक कल्याण और अल्पसंख्यक मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अल्पसंख्यक समाज के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य में काफी कोशिश कर रही है।

मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुस्लिम बिरादरी के लिए शिक्षा, रोजगार तथा स्वास्थ्य के लिए तत्पर है। हमारी सरकार सभी के लिए कार्य कर रही है और जो भी पेंडिंग मामले हैं उसे जल्द हल किया जाएगा। वहीं मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा पंजाब में 2017 से अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा मजबूती के साथ काम कर रही है।
परवेज़ सिद्दीकी ने कहा की पंजाब में मदरसा काउंसिल की स्थापना को लेकर मान सरकार से बातचीत चल रही है। जल्द ही पंजाब में सर सैयद अहमद खान के नाम से एक स्कूल की स्थापना की जाएगी। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि कई जिलों में कब्रिस्तान नहीं है। कब्रिस्तान के लिए सरकार ज़मीन अलॉट करे। पंजाब के गुज्जर मुस्लिम बिरादरी सभी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।
ये भी पढ़ें: बिहार: KBC नहीं इस खेल में युवक को लगी 1 करोड़ की लॉटरी, 2019 से कर रहा था कोशिश












Click it and Unblock the Notifications