सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया CCTV आया सामने, हत्या से 4 दिन पहले हरियाणा से मानसा आए थे हत्यारे
चंडीगढ़, जून 03। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस मामले में पंजाब से लेकर दिल्ली और हरियाणा तक हत्यारों की तलाश की जा रही है। ऐसे में एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने के लिए अपराधी 4 दिन पहले ही मानसा आ गए थे और लगातार वारदात को अंजाम देने की योजना पर काम कर रहे थे।
Recommended Video

हरियाणा से मानसा आई थी कार
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिद्धू की हत्या वाले दिन जो कार उनका पीछा करते हुए दिखी थी वही कार इस वीडियो में भी नजर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार हत्या वाले दिन से करीब 4 दिन पहले हरियाणा के फतेहाबाद से मानसा में दाखिल हुई थी। जिस दिन यह कार मानसा में आई, उसी दिन यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सिद्धू के पीछे मानसा में नजर आई थी यही कार
जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। बता दें कि इसी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी अपने सिर पर ली है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि यह कार वही है जो हत्या वाले दिन मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आई थी। उस दिन यह कार मानसा में एक सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी।

29 मई को हुई थी सिद्दू की हत्या
आपको बता दें कि बीते 29 मई को मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी। इस हमले में सिद्धू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में चल रहे लॉरेंस बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि सिद्धू मूसेवाला पिछले साल 7 अगस्त को अकाली दल के युवा नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में शामिल था। इसके बाद से ही सिद्धू लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था।
नया सीसीटीवी
पुराना सीसीटीवी












Click it and Unblock the Notifications