'30 गोली मारीं, फिर चेक किया कि जिंदा हैं या...', सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक और बड़ा खुलासा

'30 गोली मारीं, फिर चेक किया कि जिंदा हैं या...', सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर एक और बड़ा खुलासा

चंडीगढ़, 30 मई: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह यानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है। जिस तरह सिद्धू मूसेवाला को रविवार 29 मई को मानसा जिले के गांव में सरेआमा गोलियों से भूना गया, उसपर विश्वास कर पाना मुश्किल है। झावाहर के गांव में एक मंदिर के पास कम से कम 30 बार सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी गई। अब इस केस को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब ये बात सामने आई है कि हमलावरों ने 30 राउंड फायिरंग करने के बाद भी ये चेक किया था कि सिंगर मर गए या जिंदा हैं। 28 साल के सिद्धू मूसेवाला ने 2017 में अपने सिंगर के करियर की शुरआत की थी।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Tihar Jail और Lawrence Bishnoi से जुड़े हत्याकांड के तार | वनइंडिया हिंदी
    'पहले गोली मारीं और फिर चेक किया जिंदा हैं या मर गए...'

    'पहले गोली मारीं और फिर चेक किया जिंदा हैं या मर गए...'

    पुलिस सूत्रों ने सोमवार (30 मई) को जानकारी दी है कि सिद्धू मूसेवाला को करीब आठ से 10 हमलावरों ने 30 से अधिक बार गोली मारी। सूत्रों का कहना है कि इतनी गोलियां चलाने के बाद भी हमलावरों ने ये जांच की कि क्या सिद्धू मूसेवाला जिंदा हैं या मर गए।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (30 मई) को कहा कि राज्य सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच सिटिंग जज से कराने का अनुरोध करेगी।

    6 संदिग्धों को उत्तराखंड से लिया गया हिरासत में

    6 संदिग्धों को उत्तराखंड से लिया गया हिरासत में

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था और अब पंजाब ले जाया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों हटाई गई थी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। पुलिस सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है।

    रूसी राइफल से सिद्धू मूसेवाला को मारी गई गोली

    रूसी राइफल से सिद्धू मूसेवाला को मारी गई गोली

    पंजाब के मानसा जिले में हत्या के स्थान पर मिली गोलियों से संकेत मिलता है कि हमले में एएन 94 रूसी असॉल्ट राइफल का भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को एक पिस्टल भी मिली है। पंजाब पुलिस के मुताबिक पंजाब गैंगवार में पहली बार एएन-94 का इस्तेमाल किया गया है।

    कनाडा के गैंगस्टर ने कहा- हमने कराई मूसेवाला की हत्या

    कनाडा के गैंगस्टर ने कहा- हमने कराई मूसेवाला की हत्या

    कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कल शाम (29 मई) एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली। गोल्डी बराड़ ने लिखा कि हमने कराई है मूसेवाला की हत्या। गोल्डी बराड़ गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता है, जो गायक की हत्या का मुख्य संदिग्ध है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई एक अलग मामले में तिहाड़ जेल में है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने उनकी संलिप्तता से इनकार किया और सवाल किया कि, "जेल से इतनी बड़ी हत्या की साजिश कैसे रची जा सकती है?"

    तिहाड़ जेल से निकल रहा है मूसेवाला केस का कनेक्शन!

    तिहाड़ जेल से निकल रहा है मूसेवाला केस का कनेक्शन!

    लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगियों से कथित तौर पर जेल के अंदर दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गिरोह की रंजिश का शक है। जांच से पता चलता है कि गोल्डी बराड़ तिहाड़ जेल के अंदर किसी के संपर्क में था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ दिन पहले जेल में बंद एक अपराधी गोल्डी बराड़ से बात करने के लिए मैसेजिंग एप का इस्तेमाल कर रहा था। गोल्डी बराड़ कई आपराधिक मामलों में शामिल है। फरीदपुर की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+