सिंगर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में है फरार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गोल्डी बराड़ फरार चल रहा है। गोल्डी बराड़ ने खुद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अब हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ ने सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को दी है। हनी सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया है। इसके साथ ही हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
हनी सिंह ने बताया कि मैं अमेरिका में था, तब मेरे मैनेजर को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्टाफ को गोल्डी बराड़ नाम के एक व्यक्ति का फोन आया जिसने उन्हें धमकी दी थी। आपको बता दें कि बराड़ सिद्धू मूस वाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बराड़ ने ली थी मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी
गोल्डी बराड़ का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था और उनके पास बीए की डिग्री है। पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के रहने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। एक फेसबुक पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी ली।
गोल्डी बराड़ ने कहा कि सचिन बिश्नोई धतरंवाली, लॉरेंस बिश्नोई और मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे हूं। गैंगस्टर ने दावा किया कि उसने विक्की मिद्दुखेरा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications