पंजाब: 'पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने के लिए आपके उत्साह और जुनून को सलाम', बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र लुधियाना से पार्टी प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में मुल्लांपुर दाखा में रोड शो किया।

सीएम मान ने कहा कि प्यार लुटाने के लिए भारी भीड़ पहुंची है। लोगों का जोश, जुनून और उत्साह देखकर बहुत खुशी हो रही है। सांस भी नहीं ले पा रहा हूं। इस सम्मान और प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आप सभी का।

CM

सीएम भगवंत मान ने कहा कि समराला के क्रांतिकारी लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी कीमत किसी भी मुद्रा में नहीं लगाई जा सकती। पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने के लिए आपके उत्साह और जुनून को हम दिल से सलाम करते हैं।

बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में किया रोड शो, बोले- हमारी जीत पक्की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+