पंजाब: CM भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में किया रोड शो, बोले- हमारी जीत पक्की है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र श्री फतेहगढ़ साहिब से पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के पक्ष में समराला में रोड शो किया।
सीएम मान ने कहा कि रोड शो में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को हद से ज्यादा प्यार मिला। चारों ओर लोग इस बात का सबूत दे रहे हैं कि अब लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 की 13 सीटें रिकॉर्ड तोड़ जीतेगी।सीएम मान ने इस सम्मान और प्यार के लिए सभी लोगों का धन्यवाद दिया। इन्कलाब जिंदाबाद...

बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, दिल्ली में सफल छात्रों का औसत 96.99%, CM मान बोले- काम की राजनीति का असर












Click it and Unblock the Notifications