धार्मिक ग्रंथ की प्रति का अपमान करना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस ने यूपी निवासी शख्स को किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताते हुए कहा कि शंकर उसकी दुकान पर अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने आया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक धार्मिक पुस्तक दी जिसे वह डायरी के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।

सांकेतिक फोटो

पंजाब के फगवाड़ा में एक शख्स को धार्मिक ग्रंथ की प्रति का अपमान करना भारी पड़ गया। पंजाब पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ की प्रति का अपमान करने के मामले में उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शंकर के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। लेकिन अभी वह गोविंदपुरा इलाके में रहता है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताते हुए कहा कि शंकर उसकी दुकान पर अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने आया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक धार्मिक पुस्तक दी जिसे वह डायरी के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। डायरी पर उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों के टेलीफोन नंबर नोट किए हुए थे।

Recommended Video

      Amrit Pal Singh को Pakistan से फंडिंग?, Punjab CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी

      शिकायतकर्ता ने पुलिस को आगे बताया कि मैं यह देखकर चौंक गया। आरोपी ने मुझे उसमें बताए गए मोबाइल नंबरों को रिचार्ज करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आरोपी को मोबाइल नंबर याद नहीं था, वह धार्मिक पुस्तक को डायरी के रूप में इस्तेमाल करता था। उसी डायरी में सबके नंबर लिखे थे। आरोपी ने डायरी को बढ़ाते हुए उसमें दर्ज नंबर पर रिचार्ज करने को कहा। यह देखते ही शिकायतकर्ता चौंक गए।

      वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

      यह भी पढ़ें- जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों को अब नहीं होना होगा परेशान, भगवंत मान सरकार ने जारी किया आदेश

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+