पंजाब: राजा वड़िंग इस दिन संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, जानिए क्या है प्लान ?
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब पंजाब कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सिर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का सेहरा सजने जा रहा है।
चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2022: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब पंजाब कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सिर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का सेहरा सजने जा रहा है। 22 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजा वडिंग अपना पदभार संभालेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राज्य भर में पार्टी वर्करों के घरों तक अपनी पहुंच बनाएंगे।

30 विधानसभा का दौरा कर चुके हैं राजा वडिंग
आपको बता दें कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू के साथ बीते 1 सप्ताह में राजा वडिंग करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों का मुआयना कर चुके हैं। इसके साथ ही हल्के के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर पार्टी को मजबूत करने क लिए टिप्स भी दे चुके हैं। पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि वड़िंग एक नई परंपरा स्थापित करेंगे। 22 अप्रैल को कार्यकारी प्रधान आशु के साथ एक साधारण कार्यक्रम के दौरान राजा वडिंग अपना पदभार संभालेंगे।
'हर कार्यकर्ता के साधा जाएगा संपर्क'
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ संपर्क साधा जाए, जो हमारी पार्टी की बेशकीमती धरोहर हैं। यह पहली बार होगा कि नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एक साधारण समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और उनके दिशानिर्देशों में पदभार संभालेंगे। क्योंकि राज्य में गेहूं की कटाई का सीजन जोरों पर है। इसलिए किसान कार्यकर्ताओं के हितों का भी खयाल रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब: मान सरकार कर सकती है राज्य के हितों से समझौता, जानिए वड़िंग ने क्यों दिया ये बयान












Click it and Unblock the Notifications