पंजाब में कांग्रेस का CM फेस कौन? सिद्धू बोले- राहुल गांधी जो फैसला लेंगे, वो स्वीकार होगा

चंडीगढ़, फरवरी 05। पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी में पेंच अभी तक फंसा हुआ है। पार्टी हाईकमान की ओर से अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस में पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने 2.5-2.5 साल के सीएम का फॉर्मूला तैयार कर लिया है, लेकिन इसकी जानकारी अभी तक कुछ नहीं दी गई है।

Navjot singh sidhu

राहुल गांधी करेंगे जो फैसला वह स्वीकार होगा- सिद्धू

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक इंटरव्यू में ये बयान दिया है कि पंजाब को लेकर जो भी फैसला राहुल गांधी करेंगे वो उन्हें स्वीकार होगा, फिर चाहे वो चरणजीत सिंह चन्नी का ही नाम क्यों ना हो। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है, ''मैंने राजनीति में पद के लिए नहीं बल्कि चीजों को बदलने के लिए कदम रखा। पार्टी आलाकमान का फैसला मेरे लिए सर्वोपरी होगा।''

Recommended Video

    Punjab Election 2022: CM फेस पर हाईकमान का हर फैसला मान्य, बोले Navjot Singh Sidhu | वनइंडिया हिंदी

    आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी में ही रहूंगा- सिद्धू

    इंटरव्यू के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने ये भी कहा कि अगर मुझे पार्टी हाईकमान की तरफ से सीएम फेस नहीं भी बनाया जाता है तो ऐसा नहीं कि वो कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे, बल्कि वो अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे। आपको बता दें कि सिद्धू ने इससे पहले इंडिया टुडे को ही दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पंजाब के अंदर कांग्रेस पार्टी ने सही सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया तो पंजाब में कांग्रेस सभी 70 सीटें जीत सकती है।

    आपको बता दें कि पंजाब में अगले कुछ दिनों के अंदर कांग्रेस पार्टी के सीएम फेस की घोषणा की जा सकती है।शुक्रवार को, कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने भी कहा था कि राहुल गांधी रविवार को यानि कि 6 फरवरी को पंजाब के लुधियाना के दौरे पर रहेंगे, जहां वो पार्टी का सीएम फेस घोषित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+