'200 रुपये कम करके जनता की आंखों में धूल झोंकी है', LPG के दाम घटाने पर राघव चड्ढा का PM मोदी पर हमला

Raghav Chadha on LPG Price: मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। उन्होंने प्रति सिलेंडर पर 200 रुपये कम किए हैं। एलपीजी की कीमतों में कटौती पर आप सांसद राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि जब 2014 में पीएम मोदी की सरकार बनी थी, तब 400 रुपये की सिलेंडर मिलती थी। लेकिन आज यही सिलेंडर 1200 रुपये की मिल रही है। उस पर अब 200 रुपये की सब्सिडी दे रहे हैं। चुनाव से पहले जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता इस पर सवाल उठाएगी।

200 रुपये कम करके जनता की आंखों में धूल झोंकी है: राघव

उधर, राघव चड्ढा ने I.N.D.I.A गठबंधन के चेहरे पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। अरविंद केजरीवाल भारत के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हैं। हम बेहतर भारत का खाका तैयार करने और भारत को बुराइयों से मुक्त करने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हुए हैं।

बेरोजगारी, महंगाई, मुद्रास्फीति आदि जो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत के लोगों पर थोप दी है, इससे मुक्त करने के लिए गठबंधन में शामिल हुई है।

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पीएम पद के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। अरविंद केजरीवाल पीएम बनने की दौड़ में नहीं हैं। हम बेहतर भारत का खाका तैयार करने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई कह रहा है कि आम आदमी पार्टी पीएम पद के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुई है, तो इसका मतलब है कि हमारे पास पीएम पद के लिए कई सक्षम चेहरे हैं। कई प्रमुख नेता इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। क्या एनडीए के पास पीएम मोदी के अलावा कोई ऐसा चेहरा है। क्या कोई नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ या चिराग पासवान की पार्टी से कोई है जो अगला पीएम चेहरा बन सके। ऐसे चेहरे कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav फाइनली! परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट हुई पक्की, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+