Parineeti-Raghav फाइनली! परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट हुई पक्की, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे
Parineeti-Raghav Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की जोड़ी तब सुर्खियों में आई जब दोनों को साथ में डिनर डेट पर पहली बार स्पॉट किया गया। इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्ते 13 मई को कपल ने सगाई करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।
राघव-परिणीति की शादी की डेट हुई फिक्स
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए थे। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल ने अब तक शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि शादी की डेट फाइनली फिक्स हो चुकी है।

इस दिन लेंगे सात फेरे
पिंकविला की खबर के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू भी फिक्स हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की शादी राजस्थान में होगी। वहीं डेट की बात करें तो, परिणीति और राघव इस साल 25 सितंबर को सात फेरे लेंगे। जिसमे उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। हालांकि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कहां होगी कपल की शादी?
इस बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि दोनों की शादी राजस्थान में हो सकती है। हाल ही में कपल को उदयपुर के तमाम होटलों में स्पॉट किया गया था। दोनों की शादी शाही अंदाज में होगी जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां भी शामिल होंगी। परिणीति और राघव की शादी के बाद ये कपल गुरूग्राम में रिसेप्शन पार्टी देगा। फिलहाल फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications