संजय सिंह की रिहाई को राघव चड्ढा ने बताया भावुक पल, बोले- जय बजरंग बली
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कथित शराब घोटाले में जमानत मिल गई है। जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गए। संजय सिंह के रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह हर आम आदमी पार्टी के लिए भावुक दिन है।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर संजय सिंह के साथ की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। जय बजरंग बली!

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी। संजय सिंह की जमानत का ईडी की ओर से कोई विरोध भी नहीं किया गया। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह चुनावी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच जस्टिस संजीव खन्ना, दीपांक दत्ता और पीबी वराले ने आदेश पारित करते हुए कहा कि संजय सिंह रिहाई के बाद चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेने के हकदार होंगे। हालांकि संजय सिंह इस मामले को लेकर लोगों के बीच बयान नहीं दे सकते हैं।
संजय सिंह की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संजय सिंह के खिलाफ ईडी का पूरा मामला दिनेश अरोड़ा की गवाही पर आधारित है, जोकि सरकारी गवाह बने हैं। जिन्होंने संजय सिंह का नाम लेने से पहले 9 दोषमुक्ति वाले बयान दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications