राघव चड्ढा ने शिरोमणि अकाली दल पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, EC से कार्रवाई की मांग
अमृतसर, 20 फरवरी। पंजाब में आज विधानसभा चुनाव हो रहा है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की है। राघव चड्ढा ने कहा कि गुरू हर सहाई में बूथ नंबर 23 से यह खबर सामने आ रही है कि यहां शिरमणि अकाली दल के कार्यकर्ता बूथ पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग बूथ के भीतर घुसे और चुनाव अधिकारी से कह रहे हैं कि वह उनके एनआरआई परिवार के सदस्यों की जगह हमे वोट करने दें। राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कुछ पोलिंग बूथ पर लोगों को पैसे बांटे जा रहे हैं, जिसके बाद हम वहां पर इसकी जांच करने के लिए गए थे, यह हमारा कर्तव्य है कि निष्पक्ष चुनाव हो। मुझे इस बात की भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग फोन करके धमकी दे रहे हैं, खासकर कि शिरोमणि अकाली दल के लोग, मेरी चुनाव आयोग से गुजारिश है कि वह इसके खिलाफ कार्रवाई करे।
बता दें कि मतदान से एक दिन पहले पंजाब भाजपा मुखिया अश्विनी शर्मा ने अपील करते हुए कहा था कि अगर हमे वोट नहीं देना है तो मत दीजिए कांग्रेस को दे दीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी को वोट मत करिएगा। उन्होंने कहा कि जो आम आदमी पार्टी को वोट देगा वह देश के साथ गद्दारी करेगा। आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब है कि पंजाब को तोड़ने वालों को वोट देना है। ऐसे में जो भी आप को वोट करेगा वह देश और पंजाब के साथ गद्दारी करेगा। बता दें कि अश्विनी शर्मा पंजाब में पठानकोट विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications