पंजाब की झांकी 26 जनवरी की परेड में होगी शामिल, जानिए कैसी होगी थीम
Republic Day 2025: राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पंजाब की झांकी दिखने वाली है। थीम भी फाइनल हो गई है। राज्य सरकार को लिखित में जानकारी दे दी गई है। इसके बाद झांकी की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई है। यह बड़े गर्व की बात है कि 2025 के गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में पंजाब की संस्कृति झांकी के जरिए दिखाई जाएगी। केंद्र ने पंजाब एडमिनिस्ट्रेशन को इसकी जानकारी दे दी है। देश के 14 राज्य के साथ ही केंद्रीय प्रशासित प्रदेशों की झांकी इस बार दिखेंगी।
खास बात यह है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर दो केंद्रीय शासित प्रदेशों की झांकी भी दिखेगी, जिसमें चंडीगढ़ के अलावा दादर नगर हवेली और दमन एंड दीव का नाम शामिल है। हरियाणा और पंजाब की भी इस बार झांकी दिखाने के लिए चुनाव किया है।

झांकी की के लिए थीम भी फाइनल किया जा चुका है। प्रशासन ने झांकी का थीम स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास तय किया है। केंद्र सरकार को इस थीम का प्रपोजल भेजा था, जिसकी मंजूरी केंद्र ने दी है। झांकी तैयार करने का काम अब कंपनी को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications