पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, DA में 4 फीसदी का इजाफा
Punjab Government: पंजाब सरकार ने दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मान सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते ( DA ) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ा हुआ भत्ता एक नवंबर से प्रभावी होगा। पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता 4 फीसदी का इजाफा किया गया है।
अब डीए 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के साढ़े 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

मान सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का डीए
पंजाब की मान सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कर्मचारी राज्य सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि जनहित में ऐसे नेक काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आरोपियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार राज्य के रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे करीब तीन हजार ड्राइवरों और कंडक्टरों को पक्का करने का मसौदा तैयार कर रही है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में एक मसौदा तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्स करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications