सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चंद मिनट पहले की CCTV फुटेज, दिखी हत्यारों की कारें

नई दिल्ली, 30 मई: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला पर पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी। कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। इस बीच अब एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का दो कारें गाड़ी पीछा करती दिख रही है।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Singer मूसेवाला की हत्या- से पहले का CCTV Footage आया सामने| वनइंडिया हिंदी
    Punjabi singer Sidhu Moose Wala CCTV footage captures his car

    सामने आई सीसीटीवी फुटेज में सीसीटीवी फुटेज में कांग्रेस नेता की काली एसयूवी कई अन्य वाहनों के साथ एक व्यस्त सड़क से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि हमला इस जगह से कुछ मिनट देर बाद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि, घटना से ठीक पहले दोनों गाड़ियां गायक की काले रंग की थार से ठीक पीछे जाती दिख रही हैं। इसके बाद पीछे से एक सफेद रंग की बुलेरो तेजी से जाती दिख रही है।

    पुलिस उस बुलेरो को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के अलावा हरियाणा और अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को दोनों गाड़ियों की तलाश है। डबवाली सीमा पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, हथियार बंद आऱोपी एक हरियाणा नंबर की आल्टो कार छीनकर भी भागे हैं। मानसा पुलिस बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश में जुट गई है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुजेट को भी खंगाला जा रहा है।

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ। 28 साल के सिद्धू ने संगीत जगत में अपना मुकाम बना लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+