पत्नी को बहन बनाकर पति ने जाली कागजात बनवाए, फिर फौजी से ठगे 5 लाख
चंडीगढ़। पंजाब में माछीवाड़ा साहिब इलाके में एक दंपति ने सैनिक को लाखों रुपए की चपत लगा दी। इसके लिए पति ने अपनी पत्नी को बहन बताकर प्लॉट के जाली काग-जात तैयार कराए थे। ठगी शिकार पीड़ित सैनिक सोम सिंह ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि, "मैं गुजरात में तैनात रहा हूं। मेरा परिवार माछीवाड़ा में किराए के घर में रहता है। घर बनाने के लिए मैं खाली प्लाॅट खरीदना चाहता था। इसके लिए मैंने कुलविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह से संपर्क किया था। उसी ने मेरे 5 लाख ठगे हैं।"

सैनिक सोम सिंह के मुताबिक, "कुलविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह ने मुझे बताया की उसकी बहन परमिंदर कौर के नाम 10 मरले का प्लाॅट है। तब मैंने प्लाॅट का बयाना 5 लाख रुपए दे दिया। फिर जब बकाया 4 लाख का प्रबंध कर परमिंदर कौर पुत्री बलकार सिंह से प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने की बात रखी तो उसने मना कर दिया।" बकौल सोम सिंह, "मुझे बाद में पता चला कि कुलविंदर ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर को ही अपनी बहन की तरह पेश कर जाली कागजात बनाकर दिखा दिए थे। उसने पत्नी को परमजीत कौर की जगह दस्तखत करके जाली बयाना थमाया था और मेरे थमा 5 लाख ठग लिए। अब मैं चाहता हूं कि,आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो।"
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि, मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, पूर्व सैनिक का पर्स चुरा भागे बदमाश
पंजाब में ही पूर्व सैनिक से ज्यादती की एक और घटना सामने आई है। लुधियाना में ऑटो गैंग के दो बदमाश एक पूर्व सैनिक का पर्स चुराकर भाग गए। हालांकि, आॅटो का नंबर सीसीटीवी में आ गया, जिससे वे दोनों धरे गए। पूर्व सैनिक आत्मा सिंह के साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता रिटायर्ड फौजी है, जो कि रेडीमेंड कपड़े का काम करता है। वह जब लुधियाना कपड़े लेने के लिए आया था तो उसने भारत नगर चौक से चौड़ा बाजार के लिए ऑटो लिया था। तब आरोपी उसे पवेलियन मॉल के पास उतारकर दूसरी साइड जाने की बात कहकर फरार हो गए थे। उसी दौरान पर्स भी ले भागे थे।












Click it and Unblock the Notifications