Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस, लालजीत सिंह ने रिश्वत लेने के आरोप में BDPO अधिकारी को किया सस्पेंड

Punjab News: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। हाल ही में पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भ्रष्टाचार के मामले में एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

लाल जीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिरोजपुर होगा। इस दौरान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस पर सैनिकों के अदम्य साहस को किया याद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+