पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस पर सैनिकों के अदम्य साहस को किया याद
Bhagwant Mann on Armed Forces Veterans Day: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर अपने सैनिकों को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर अनुभवी सैनिकों की अदम्य भावना, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
बता दें कि हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन सैनिकों के अदम्य साहस को याद किया जाता है। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा द्वारा प्रदान की गईं सेवाओं के सम्मान के रूप में हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में कड़ाके की ठंड का स्कूलों पर दिखा असर, मान सरकार ने बदला विद्यालयों का समय












Click it and Unblock the Notifications