'AAP तो ऐसे ना थे', पंजाब के परिवहन मंत्री का कार पर स्टंट करते वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
चंडीगढ़, 10 जून: पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार सुर्खियों में हैं। चाहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके या फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद उठे सुरक्षा कम करने के सवाल पर। इस बीच अब पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का कार की छत पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिसके बाद विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर लगातार सीएम भगवंत मान और आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

पंजाब की आप सरकार अब अपने परिवहन मंत्री की एक वीडियो के वायरल होने के बाद विरोधियों के निशाने पर है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को कार की सनरूफ पर खड़े होता हुआ देखा जा रहा है। वो कार की छत पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, साथ उनके दो सुरक्षाकर्मियों की उसी कार की खिड़की पर लटकते हुए अपनी जिंदगी को खतरे में डालते नजर आ रहे हैं।
जब कानून ही कानून को हाथ में लेगा तो कानून क्या करेगा ?
Lawmakers become Lawbreakers !
Video of #LaljitSinghBhullar Transport Minister Punjab (Badlav) pic.twitter.com/wADPdJuJkC
— Pritpal Singh Baliawal (@PritpalBaliawal) June 10, 2022
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि मंत्री ने अपनी हवाबाजी के चक्कर में 2 गनमैन की जिंदगी भी खतरे में डाल दी। वीडियो तब शूट किया गया है जब काफिला हाईवे के पास से गुजर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री अपना हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना सुनाई दे रहा है। भुल्लर फोर्ड एंडेवर में हैं, पंजाब पुलिस की दो मारुति जिप्सी उनको एस्कॉर्ट कर रही हैं, और एक सफेद कार का उनके पीछे है।
वहीं अब विपक्ष से लेकर सोशल मीडिया यूजर उनकी खिंचाई करने में लगा हुआ है। मंत्री से स्टंट वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने सवाल किया वह अपने सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में क्यों डाल रहे हैं? कुछ यूजर्स ने भी कहा कि कार की छत पर बैठकर ऐसे सफर करना गैरकानूनी है। एक यूजर ने ट्वीट किया, "सिर्फ तीन महीने और उम्मीद के मुताबिक... ये रही।"
इस बीच मंत्री ने अपने बचाव में कहा कि वीडियो तीन महीने पुराना है, जब आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में भारी जीत हासिल की थी, तब यह वीडियो बान ली और इसे विपक्षी दलों ने वायरल कर दिया। हालांकि उनके काफिले और गनमैन देखकर उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications