पंजाब को मिलेगा पहला पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इस दिशा में प्रदेश को पहले पीडियाट्रिकक कार्डियोलॉजी अस्पताल का तोहफा मिलने जा रहा है।
इस अस्पताल के खुलने के बाद प्रदेश में हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे बच्चों, नवजात को बेहतर इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह इस अस्पताल की शुरुआत करेंगे। प्रदेश की आम आदमी पार्टी ने सरकार के इस कदम को स्वास्थ्य क्रांति बताया है।

पंजाब के पहले पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल की शुरुआत मोगा जिले में होगी। इस अस्पताल के खुलने से जन्मजात बच्चों के दिल में छेद की जांच भी यहां आसानी से हो सकेगी। इसके लिए दूसरे सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। डॉक्टर बलबीर सिंह ने मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों का हालचाल लिया।
इस दौरान मोगा के विधायक अमनदीप कौर, विधायक अमृतपाल सिंह, निहाल सिंह, मंजीत सिंह, डिप्टी कमिश्वर कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश अत्री, एसएमओ डॉक्टर सुखप्रीत बराड़ मौजूद थे।
डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के हर जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी की यूनिट को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग भी जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए प्राइवेट अस्पतालों के साथ समझौता हुआ है। इन अस्पतालों के डॉक्टर यह ट्रेनिंग देंगे।
मंत्री ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के पास दवा, वेंटिलेटर और अन्य सामान की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया है कि स्वास्थ्य विभाग के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला स्तर के अस्पतालों में 10 वेंटिलेटर बेड स्थापित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications