Punjab Schools Close: पंजाब के स्कूलों में लंबी छुट्टियां कन्फर्म, जानिए क्यों नहीं लगेंगी क्लास?
Punjab Schools Close: पंजाब में बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए छुट्टी देने की परंपरा रही है। स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2026 बैच के 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को हर विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इससे उनके ऊपर दबाव नहीं होगा।
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल के दौरान बच्चों को सिर्फ परीक्षा देने के लिए ही स्कूल आना होता है। बाकी दिन आम तौर पर कक्षाएं नहीं चलती हैं। इससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

Punjab Schools Close: परीक्षा की तैयारी के लिए बंद रहेंगे स्कूल
- कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्टूडेंट्स को करीब एक सप्ताह की छुट्टी (Preparatory Leave) दी जाती है।
- इसी तरह, कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं के बीच भी पर्याप्त अंतराल रखा है, जिससे छात्रों को हर विषय के लिए तैयारी का सही मौका मिल सके।
Punjab Schools Close: 27 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
ताजा अवकाश अपडेट के तहत गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी 2026 को पंजाब के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इससे छात्रों को परीक्षा से पहले थोड़ी राहत और अतिरिक्त तैयारी का समय मिलेगा। हालांकि, बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में लंबी छुट्टियों की कोई अलग व्यवस्था नहीं की गई है।
PSEB ने छात्रों को सलाह दी है कि वे जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं और तैयारी की छुट्टियों का सही उपयोग करें। एडमिट कार्ड, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और किसी भी नए अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications