बुजुर्ग ने पहले अमरूद खाने को दिया तो कर दिया मना फिर लड़की को अपनी बांहों में जबरदस्ती कसने लगा, लोगों ने की पिटाई

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटा और फिर गले में जूते की माला डाली। साथ ही छेड़छाड़ के आरोपी बुजुर्ग का मुंह भी काला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। इसके बाद वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को छेड़ा

ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को छेड़ा

दरअसल, बीते 18 नवंबर को संगरूर जिले के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कक्षा 10 में पढ़ती है और गांव में ही ट्यूशन पढ़ने भी जाती है। बीते 18 नवंबर की शाम को साढ़े 6 बजे वह ट्यूशन से घर लौट रही थी तो पास गांव के एक अधेड़ ने घेर लिया। उसने पहले लड़की को अमरूद खाने को दिया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने लड़की को जबरन अपनी बांहों में कस लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज करके बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

इस दौरान जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो उसकी मां और भाई मौके पर आ गए। उन्होंने बुजुर्ग का मुंह काला करके उसके गले में जूतों का हार भी पहनाया और उसकी पिटाई भी की। मारपीट की यह घटना पुलिस शिकायत और गिरफ्तारी से पहले की बताई जा रही है। हालांकि मारपीट की इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन उसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हारकर पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्ग को पीटने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज

बुजुर्ग को पीटने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक अधेड़ के परिवार की तरफ से पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है, वहीं उसके साथ मारपीट की घटना को गैरकानूनी भी करार दिया गया है। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि मारपीट की घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। बुजुर्ग को पीटने वालों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+