शादी से दो दिन पहले मिली युवक की लाश, मां ने कहा- एक महिला का उसके बेटे से था संबंध और...
संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पूरा मामला संगरूर जिले के कस्बा सुनाम से है। जहां शादी से महज दो दिन पहले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की लाश एक पेड़ के नीचे से बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन हत्या और खुदकुशी की एंगल से जांच कर रही है। वहीं मृतक के परजिनों का आरोप है कि उसका दो बच्चों की मां से संबंध था। वो महिला युवक को अपने साथ रखना चाहती थी।

महिला के बेटों से मृतक की कुछ दिन पहले हुई थी लड़ाई
परिजनों का आरोप है कि महिला ने चेतावनी दिया था कि वह युवक की दूसरी जगह शादी नहीं होने देगी। इसलिए महिला ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उनके बेटे का गला दबा दिया। साईं कॉलोनी की रहने वाले मृतक सुखबीर की मां हरदीप कौर ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा ट्राला चलाता था। सुखबीर की एक महिला से जान-पहचान थी। कुछ दिन पहले महिला के बेटों ने सुखबीर का मारा था। महिला उनके बेटे की शादी नहीं होने देना चाहती थी।

मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
सुखबीर की मां हरदीप कौर ने बताया कि महिला सरबजीत जबरदस्ती उसके बेटे को अपने साथ रखना चाहती थी। आरोप है कि सुखबीर का गला दबाकर हत्या किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने मृतक की मां के शिकायत के आधार पर अमन, गगू, सरबजीत कौर और अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मां हरदीपकौर ने बताया कि 10 दिन पहले ही महिला के दोनों बेटों ने घर आकर सुखबीर से मारपीट की थी।

बीते मंगलवार को हुआ था गायब
मोहल्ले के लोग और परिजनों ने छुड़ाया था। जाते वक्त आरोपित महिला सरबजीत के बेटों ने सुखबीर को जान से मारने की धमकी दी। मृतक की मां ने बताया कि मंगलवार को साइकल शो देखने के लिए वह बेटे सुखबीर और बेटी जसप्रीत के साथ गई थी। घर वापस आते वक्त सुखबीर को मोरांवली निवासी अंकित मिश्रा ने रोक लिया। वहीं पर अमन व गग्गू बातचीत कर रहे थे। इसके बाद अंकिल बेटे को लेकर वहां से चला गया।

पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश
जब काफी देर तक वह नहीं लौत को उसने सुखबीर को फोन किया। सुखबीर ने जल्द वापस आने की बात कहकर फोन काट दिया। काफी देर तक जब नहीं आया तो उसकी तलाश की लेकिन कोई खोज खबर नहीं मिली। बुधवार को सूचना मिली कि सुखबीर की लाश काजी-माजी पीर के पिछले गेट के नजदीक पेड़ के नीचे पड़ी है। उसने जब बेटे का शव देखा तो पाया कि उसके गले पर निशान पड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications