पंजाब में तेज आंधी के साथ बरसे मेघ, पठानकोट में गिरे ओले, IMD ने कहा- 18 जून तक वर्षा होगी

पंजाब। पंजाब में तेज आंधी-बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। यहां पठानकोट में ओले भी गिरे। जिससे मौसम ठंडा हो गया। वरना इससे पहले पंजाब में लोग तपिश से बेहाल थे। राहत तब मिली जब बीते रात 8 बजे कई जगह मौसम में बदलाव हुआ। कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि, पूरे राज्य में बारिश 18 तक संभव है।

Punjab Rain: rainfall with Thunderstorm in many districts, hailstorm in Pathankot, IMD said - rain will till June 18

मौसम विभाग के केंद्र ने बताया कि, पठानकोट में यहां 5 बजे तक आधा घंटे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। होशियारपुर और बटाला में भी हल्की बारिश हुई। राज्य में अब 16 से 18 जून तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा भी चल सकते ही। बुधवार का बठिंडा 46.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि सबसे गर्म रातें पटियाला, लुधियाना और कपूरथला की गुजरीं। इस दौरान यहां पर तापमान 31 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ, जबकि सूबे में औसत पारा 43 डिग्री तक रहा।

Punjab Rain: rainfall with Thunderstorm in many districts, hailstorm in Pathankot, IMD said - rain will till June 18

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण ही मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं, 20 से 25 जून के बीच प्री-मानसून की बौछारें शुरू होने के आसार हैं। सूबे में मानसून का आगमन 30 जून काे होता है,लेकिन संभावना है कि 1 से 3 दिन पहले मानसून आ सकता है। इसके अलावा कल हिमाचल में भी बारिश हुई। कुल्लू में बादल फट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+