Amritpal Singh Arrest: भगोड़ा अमृतपाल सिंह कैसे हुआ गिरफ्तार? जानिए IG गिल की जुबानी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के आईजी सुखचैन सिंह गिल का बयान सामने आया। आईडी ने बताया कि अमृतपाल सिंह को रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया गया है।

Sukhchain Singh Gill

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6:45 पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार के बाद अमृतपाल सिंह को बंठिया के एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और यहां से असम की डिब्रूगढ़ जेल रवाना कर दिया गया है।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के आईजी सुखचैन सिंह गिल का बयान सामने आया। आईजी सुखचैन गिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी NSA के अधीन हुई है।

बताया कि हमारे पास खास जानकारी थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर उसको गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हमने पूरे गांव को घेर लिया था। उसको गिरफ़्तार करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है।

IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई अशंका नहीं है।

हालांकि, इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम जेल भेजा गया है और मामले में कानून व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि अमृतपाल सिंह के ऊपर पंजाब पुलिस ने बीते 35 दिनों से प्रेशर बनाकर रखा हुआ था। आज यानि रविवार 23 अप्रैल की सुबह 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि हमारे पास सूचना थी कि अमृतपाल गुरुद्वारे के अंदर है।

Recommended Video

    Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह के पकड़े जानें की पूरी कहानी, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हमने इस पूरे ऑपरेशन को अंजामद दिया। तो वहीं, अब पंजाब पुलिस द्वारा बठिंडा के वायु सेना स्टेशन लाया गया, जहां से अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है।

    वहीं, अब मोगा के गुरुद्वारे से वारिस पंजाब डी प्रमुख की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और किसी भी फर्जी खबर को साझा करने से परहेज करने का आग्रह किया।

    बता दें, अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जो ऑपरेशन चलाया गया, उसकी मॉनिटरिंग खुद सीएम भगवंत मान कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को स्पेशल स्पेशल हिदायत दी थी कि किसी भी तरह से माहौल खराब नही होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+