स्वर्ण मंदिर के पास बम होने की सूचना, पंजाब पुलिस के फूले हाथ पांव, मौके पर 10 बम निरोधक टीम, हिरासत में 4 लोग
Bomb Near Golden Temple: स्वर्ण मंदिर के पास बम होने की सूचना ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रख दिया। 10 बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने तीन नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Bomb Near Golden Temple: पंजाब पुलिस में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके पास स्वर्ण मंदिर के पास बम होने की सूचना मिली। इसके बाद पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। हरकत में आई पंजाब पुलिस ने हरमिंदर साहिब के आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मौके पर 10 बम निरोधक टीम पहुंच गई।
इसी दौरान साइबर टीम ने कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर का पता लगा लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को एक फर्जी कॉल की। शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे पंजाब पुलिस को फोन आया कि स्वर्ण मंदिर के पास चार बम रखे गए हैं। मैसेज देते ही आरोपी ने तुरंत फोन काट दिया।
इसके बाद कंट्रोल रूम में कार्यरत टीम ने बार-बार आरोपी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। टीम ने तुरंत पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को सूचित किया और हरकत में आई। पूरे पंजाब को रेड अलर्ट पर रखा गया। अधिकारियों ने महत्वपूर्ण स्थानों पर बम खोजने का अभियान शुरू किया।
Recommended Video

सुबह तक पुलिस तलाशी अभियान में जुटी रही। पुलिस को न तो बम मिला था और न ही लगाने वाले का कुछ पता। बाद में पता चला कि कॉलर हरमंदिर साहिब के पास बंस वाला बाजार में रहता है और उसने चोरी के मोबाइल के जरिए पुलिस को यह जानकारी दी थी। पुलिस ने फोन करने वाले 20 वर्षीय युवक की पहचान कर ली। उसके साथ तीन नाबालिग भी शामिल था।
यह भी पढ़ें- Azamgarh News: रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, एक हिरासत में












Click it and Unblock the Notifications