Azamgarh News: रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, एक हिरासत में
Azamgarh रेलवे स्टेशन को शुक्रवार सुबह एक शख्स ने बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।

उत्तर प्रदेश के Azamgarh रेलवे स्टेशन को शुक्रवार सुबह में एक व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के Azamgarh में स्थित रेलवे स्टेशन को डायल 112 पर फोन करके अनजान शख्स द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। शुक्रवार की सुबह धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी अभियान चलाने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि, आरपीएफ, जीआरपी द्वारा अभी भी जांच जारी है और स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक जौनपुर अनुराग आर्य द्वारा वीडियो जारी करते हुए बताया गया कि शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे डायल 112 पर फोन करके शुक्रवार सुबह 10:00 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बम प्लांट करने की सूचना दी गई थी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में फोन करने वाले एजाज अहमद को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। एजाज अहमद द्वारा आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया निवासी अपने ससुर मो. फारुख को फंसाने के लिए उनके मोबाइल से फोन किया गया था।
यह भी बताया गया कि एजाज अहमद का उसके ससुर मोहम्मद फारुख से कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा है। फारुख द्वारा पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि गुरुवार की रात्रि में उसका दामाद एजाज अहमद उसके घर आया था और सुबह में उसी ने चोरी से उसकी मोबाइल लेकर 112 नंबर पर फोन कर दिया।
फारुख द्वारा यह भी बताया गया कि उसका दामाद सुबह में ससुराल से निकल गया था। एजाज अहमद मोबाइल नेटवर्किंग का काम करता है और पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस बारे में आजमगढ़ एसपी द्वारा बताया गया कि फारुख को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच पड़ताल के आधार पर सामने आने वाले साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस द्वारा सतर्कता बताते हुए जांच पड़ताल जारी है। सुबह में रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के पहुंच जाने और जांच-पड़ताल शुरू करने के बाद वहां से गुजरने वाले यात्री भी सशंकित नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications