पंजाब में पकड़ी गईं 7 चोरनियां, पुलिस ने बताया- कैसी-कैसी चोरियां करती थीं, कितनी नगदी मिली

बरनाला। पंजाब पुलिस ने आखिरकार चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह पकड़ लिया। यहां तस्वीर में दिख रहीं ये 7 महिलाएं राज्यभर के कई इलाकों में बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। काफी समय से पुलिस इन्हें पकड़ने में जुटी थी। इनकी गिरफ्तारी होने पर डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह ने कई चौंकाने वाली बातें मीडिया को बताईं।

Punjab Police caught 7 women thieves

डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह ने बताया कि, गिरफ्त में आईं 7 चोरनियों में से 3 फाजिल्का की, 2 कोटकपूरा और 2 बरनाला की रहने वाली हैं। इनसे 1 लाख 25 हजार की नकदी बरामद की गई, जो इन्होंने चोरी का सामान बेचकर हासिल की थी। चोरियां करने के लिए वे मुंह छिपाकर रखती थीं। कपड़े बदलती रहती थीं। डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह ने बताया कि, कुछ दिन पहले साहिल बंसल के शेलर में चोरी हो गई थी। जहां वेल्डिंग सेट, मोटर स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

Punjab Police caught 7 women thieves

चोर गिरोह की ये 7 महिलाएं इसी तरह कहीं न कहीं चोरियां करती रही हैं। इनकी पहचान अंजू, हसीना और पूजा सभी निवासी फाजिल्का, अनु, परवीन निवासी कोटकपूरा, काजल और बबली निवासी बरनाला के तौर पर की गई है। इन्होंने कल पुलिस की पूछताछ में ये माना कि, फैक्ट्री में चोरी करने वाली चोरनियों का गिरोह इनका ही था और चोरी का सामान इन्होंने बेच दिया था। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ​पकड़ी गई महिलाओं ने कहा है कि, उन्होंने फैक्ट्री में जो चोरी की थी, उसके सामान से उन्हें 1 लाख 25 हजार रुपए मिले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, अब इन को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Punjab Police caught 7 women thieves

इधर, गैंगस्टर गगना हठूर के 2 साथी धरे
पंजाब पुलिस-सीआईए स्टाफ ने भी एक कार्रवाई मोगा में की। यहां गैंगस्टर हठूर के दो साथी अरेस्ट किए गए। जिनसे 3 पिस्तौल, 6 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि, वे बदमाश फिरोजपुर से असलाह लाए थे। सभी जने नामजद हैं। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज किक्कर सिंह ने बताया कि, मुखबिर की सूचना मिलने पर इन्हें पकड़ा गया। जब वे एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इनकी मोटरसाइकिल को कब्जे में लेने के बाद असलहे भी बरामद कर लिए गए हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+