पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से संचालित अवैध हथियार तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़, दो सदस्य अरेस्ट किए गए
पंजाब पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मध्य प्रदेश से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोहों को हथियार बनाने और सप्लाई करने में शामिल थे। इस केस में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 पिस्तौल और 35 मैगजीन बरामद की है। ये जानकारी डीजीपी पंजाब ने दे शनिवार की देर शाम दी है।

बता दें अभी 28 जुलाई को पंजाब पुलिस ने उत्तर भारत में हथियारों की सपलई करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। ये हथियार तस्कर हरियाणा और पंजाब में हथियारों की तस्करी करते थे। जिस गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था उसका तार बंबीहा और लॉरेंस बिश्ननोई गैंग से जुड़े हुए थे। इस गैंग के 4 प्रमुख गैंगस्टर्स की पहचान की और उनके पांच साथियों को पुलिस ने अरेस्ट किया था।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो हथियार सप्लायर को अरेस्ट किया है, जो मध्य प्रदेश से पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर हथियारों के अवैध निर्माण और आपूर्ति में शामिल थे।
In a major breakthrough, the Counter Intelligence team busted an illegal weapon smuggling module operating from Madhya Pradesh. They were involved in manufacturing and supplying weapons to gangs. 2 arrested, and 17 pistols along with 35 magazines recovered: DGP Punjab Police… pic.twitter.com/NUHaLingPa
— ANI (@ANI) August 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications