'पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश न करके किया कानून का उल्लंघन', वकील का दावा

वकील ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करना था लेकिन नहीं किया। उसकी जान को खतरा है।

अमृतपाल सिंह

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। गिरफ्तारी के लिए पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस ने आज भी अमृतपाल सिंह की तलाशी जारी रखी। वहीं, इस बीच न्यूज वेबसाइट आज तक के मुताबिक, अमृतपाल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। उसके वकील ईमान सिंह खारा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वकील ने कहा कि उसे 24 घंटे में कोर्ट के सामने उसे पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं करके कानून का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस से अमृतपाल की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की 150 गाड़ियों का काफिल हो और अमृतपाल अपनी गाड़ी से फरार हो जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार पर जरा सा भी विश्वास नहीं है, इसलिए हम कोर्ट पहुंच गए हैं। वहीं, रविवार को कोर्ट बंद होने की वजह से स्पेशल हियरिंग हुई।

लेकिन पंजाब पुलिस की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई पु्ष्टि नहीं की है। पंजाब पुलिस ने यह नहीं बताया है कि हमने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अमृतपाल सिंह के करीबी लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनके पास से हथियार भी बारामद किए गए हैं। इसके अलावा और भी गिरफ्तारियां हुई हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को ब्यास कोर्ट में पेश किया। जिनको 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इसके अलावा अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी भी अरेस्ट किया है। शनिवार से पीछा कर रही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है। अब तक छह बंदूकधारियों समेत कुल 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक रिवॉल्वर के साथ 13 राइफलें और 373 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

अमृतपाल सिंह सहित 7 लोगों पर केस दर्ज

Recommended Video

    Amritpal Singh मामले में HC ने Punjab Government और Police को लताड़ा, पूछे तीखे सवाल वनइंडिया हिंदी

    एसएसपी ग्रामीण अमृतसर सतिंदर सिंह ने कहा कि शनिवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कल रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। इनके पास से 12 बोर के 6 हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं। गिरफ़्तार किए गए 7 लोगों में एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था लेकिन उसके पास 312 बोर की 139 गोलियां थीं, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। अमृतपाल के कहने पर एक गुरपेश ने उसे ये गोलियां दी। ये सभी बरामद कर लिए गए हैं। एक अवैध 315 बोर भी बरामद किया।

    भिंडरवाले से तुलना

    इस पूरे घटना क्रम के बाद अमृतपाल सिंह की तुलना जरनैल सिंह भिंडरवाले से की जाने लगी है। उसे जरनैल सिंह भिंडरवाले 2.O कहा जाने लगा है। अमृतपाल सिंह भी भिंडरवाले की लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहा है। भिंडरावाले की तरह अमृतपाल भी नीली गोल पगड़ी पहनता है। अपने सफेद कपड़ों में छोटी कृपाण रखता है। साथ ही भिंडरवाले की तरह खालिस्तानी का समर्थक है और भड़काऊ भाषण देता है। भिंडरावाले ने सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग उठाई थी और पूरे पंजाब में कोहराम मचा दिया था। अमृतपाल सिंह भी भीड़ को उकसाने के लिए माहौल गरम करने वाला बयान देता है।

    यह भी पढ़ें- भिंडरवाले से अमृतपाल सिंह की तुलना, दबोचने के लिए लॉन्च करना पड़ा बड़ा ऑपरेशन, इन मामलों में दोनों हैं सेम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+