अजनाला कांड में बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी अमृतपाल का गनर गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट पर बैन जारी

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अजनाला कांड मामले में तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का करीबी सहयोगी है।

Police action against Amritpal gunner

Punjab Ajnala Kand: पंजाब के अजनाला कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के गनर तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है। पंजाब पुलिस अजनाला मामले में तजिंदर सिंह से आगे की पूछताछ कर रही है। खन्ना के डीएसपी हरसिमरत सिंह के मुताबिक तजिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

खालिस्तानी समर्थक के करीबी तजिंदर सिंह गिल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने जानकारी दी है। खन्ना डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमृतपाल सिंह के साथ गनमैन का काम करता था। सोशल मीडिया पर हथियार लिए उनकी तरह-तरह की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जब रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि उसके पास बंदूक का लाइसेंस नहीं था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह अजनाला कांड में भी शामिल था। डीएसपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें कि पंजाब के अजनाला थाना हिंसा मामले में अदालत ने अब तक कोर्ट के समक्ष पेश किए 10 आरोपियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सभी 10 आरोपी वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं पंजाब सरकार ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा के हित में तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। इन जिलों में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 24 मार्च तक स्थगित रहेंगी।

Recommended Video

    Amritpal Singh की बाइक मिली, अमृतपाल का पता नहीं, Punjab Police को फिर दिया चकमा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+