Punjab News: गंजेपन दूर करने के लिए लगाया तेल, 65 लोग अस्पताल में भर्ती, कैंप लगाने वाले को खोज रही है पुलिस
Punjab News: पंजाब के संगरूर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर बालों के इलाज के लिए आयोजित मुफ्त कैंप में इलाज कराने वाले 65 से अधिक लोगों के आंखों में जलन की शिकायत सामने आई। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
रविवार (16 मार्च) को संगरूर के काली देवी मंदिर में आयोजित किए गए एक मुफ्त बाल उपचार कैंप में दवा लगाने के बाद कम से कम 65 लोग आंखों में जलन की शिकायत शुरू हो गई।

तेल लगाते ही आंखों में जलन शुरू
बता दें कि संगरूर में आयोजित कैंप में लोग बालों के झड़ने की समस्या के समाधान को लेकर इलाज कराने पहुंचे थे। कैंप में शामिल डॉक्टरों ने वहां पहुंचे मरीजों को एक तेल दिया। तेल लगाने के बाद कई लोग आंखों में जलन और लाली की समस्या से पीड़ित हो गए। जिसके बाद सभी मरीजों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
जांच के लिए एक टीम का गठन
वहीं पुलिस के मुताबिक कैंप को आयोजित करने को लेकर अनुमति नहीं ली गई थी। दूसरी ओर जिले के सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दी है। और कैंप आयोजित करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
सिविल सर्जन डॉ. कमरा ने कहा, 'इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, और हम उन व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने बिना अनुमति के यह कार्यक्रम आयोजित किया।'
पुलिस ने मामला किया दर्ज
वहीं जिले के डीएसपी संजीव सिंगला ने कहा कि एक मरीज सुखबीर सिंह की शिकायत पर तेजिंदर पाल सिंह, जो एक वकील और संगरूर के जेपी कॉलोनी के निवासी हैं, और अमनदीप सिंह, जो लुधियाना जिले के पायल तहसील के बिलासपुर गांव के एक नाई हैं, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124 (दोषपूर्ण रूप से गहरी चोट पहुँचाने के लिए अम्ल का उपयोग आदि) और दवाइयों और गलत उपचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications