Punjab News: 24 नवंबर से तरनतारन में होगा दारा सिंह छिंज ओलंपिक्स, खेल को बढ़ावा देने बड़ी पहल

Punjab: पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने सालभर 22 मेले और त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर रोजगार के अवसर भी पैदा करने का प्रयास किया जायेगा।

punjab news bhagwant mann

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार युवाओं को कुश्ती से जोड़ने और नशे से दूर करने के लिए पहली बार 'दारा सिंह छिंज ओलंपिक्स' आयोजित करेगी। तरनतारन में 3 दिन तक चलने वाले इस ओलंपिक्स की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इसमें 18 साल से कम आयु के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक 80 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक रुस्तमे पंजाब टाइटल के लिए प्रथम इनाम 5 लाख, दूसरा दो लाख और तीसरा इनाम एक लाख रुपये रखा गया है। छिंज में आने वाले पहलवानों और दर्शकों को कोई समस्या न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के पीछे सोच राज्य के संस्कृति और इतिहास से लोगों को रूबरू करवाना है।

बताया गया है कि यह छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर करवाया जा रहा है। उनके नाम निरंतर 500 से अधिक मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड है। वह मूलरूप से अमृतसर के ही गांव के रहने वाले थे। ऐसे में अब मुकाबले तरनतारन के चोहला साहिब में अर्जुन देव जी खेल स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित होंगे जाएंगे।

यह भी पढ़ें पंजाब पर्यटन को आगे बढ़ाने की कवायद, मंत्री अनमोल गगन कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+