पंजाब पर्यटन को आगे बढ़ाने की कवायद, मंत्री अनमोल गगन कही बड़ी बात
Punjab: पंजाब में इको-टूरिज्म, एडवेंचर, वॉटर स्पोर्टस और पर्यटन को पूर्ण रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवंत मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए पर्यटन, सांस्कृतिक मामले और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों से भविष्य में मिसाली परिणाम सामने आएंगे।

अनमोल गगन मान ने कहा कि पहली दफा है कि पंजाब के विरासती मेलों और त्योहारों को सरकार द्वारा मनाया जा रहा है और इसलिए अलग तौर पर 15 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से करवाया गया टूरिज्म समिट बहुत सफल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को टूरिज्म क्षेत्र में भारत के अन्य प्रदेशो में अग्रणी स्थान पर लाना है।
यह भी पढ़ें विधवा महिलाओं का सहारा बनी पंजाब सरकार की यह स्कीम, हर माह मिलेंगे 1000 रुपये












Click it and Unblock the Notifications