Punjab News: कांग्रेस ने अपने विधायक को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर की कार्रवाई
Punjab News: पंजाब कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने विधायक को सस्पेंड कर दिया। कांग्रेस ने पंजाब से अपने विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
संदीप जाखड़ पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के चलते कार्रवाई की है।

पार्टी की अनुशासन कमेटी मेंबर सचिव तारीक अनवर ने उन्हें निलंबित कर दिया। कहा कि उनके खिलाफ अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शिकायत की है कि आप पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते और जिस घर में आप रह रहे हैं उसकी छत पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगा हुआ है।
इसके अलावा, वह पार्टी प्रधान और पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दे रहे हैं और अपने चाचा व भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का खुला समर्थन कर रहे हैं। पार्टी की ओर से की गई इस कार्रवाई पर विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि उन्हें निलंबित किए जाने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए था, जिसमें वह अपना पक्ष रखते। उसके बाद पार्टी कोई भी कार्रवाई कर लेती।
यह भी पढ़ें- पंजाब: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटी भगवंत मान सरकार, लोगों को पहुंच रही मदद












Click it and Unblock the Notifications