पंजाब: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटी भगवंत मान सरकार, लोगों को पहुंच रही मदद
जिला प्रशासन गुरदासपुर और सिविल सर्जन गुरदासपुर के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।
ब्यास नदी के आस-पास के गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिनसे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार संपर्क कर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

चौबीसों घंटे सहायता के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। ये शब्द व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन गुरदासपुर डाॅ. हरभजन राम मांडी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा गतिविधियां चलाई जा रही हैं जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में फॉगिंग भी की जा रही है ताकि जमा पानी के कारण डेंगू और मलेरिया के मामले न बढ़ें। चिकित्सा अधिकारी सी.एच.सी. पुराना शाला डाॅ. अनु ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार मेडिकल राहत शिविर लगा रहा है ताकि लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। चिकित्सा राहत शिविरों में आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति स्थिर होने तक बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications