Punjab News: सीएम मान परिवार के साथ पहुंचे मोहाली, गुरुद्वारा अंब साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को मोहाली पहुंचे। सीएम मान ने अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा अंब साहिब में माथा टेका और पंजाब की प्रगति के लिए प्रार्थना की है।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब वह खटकड़ कलां जा रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि देश में चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए वह पंजाब के लोगों से अनुरोध करेंगे कि शांति से सभी के मन की बात सुनी। लेकिन करें अपने मन की। उनकी सरकार लोगों से अपने किए गए कामों को सामने रखकर वोट मांगेगी।













Click it and Unblock the Notifications