Punjab News: प्रकृति की गोद में पहुंचे सीएम मान और अरविंद केजरीवाल, निहारे खूबसूरत नजरे, लगाया ध्यान
Hoshiyarpur: पंजाब के होशियारपुर शहर में दो राज्यों मुख्यमंत्रियों का प्रवास है. लिहाजा प्रशासन बेहद सतर्क नजर आ रहा है। यहां सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवास पर हैं। गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने सीएम केजरीवाल को समन भेजकर तलब किया था, लेकिन उन्होंने इसी बीच होशियारपुर से 12 किमी दूर स्थित गांव आनंदगढ़ स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना शुरू कर दी है।

सीएम केजरीवाल का उनका यहां पर 10 दिन का प्रवास है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने गुरुवार सुबह छह बजे उठकर तय शेड्यूल के मुताबिक दिनचर्या की शुरुआत कर दी थी। वहीं केजरीवाल को छोड़ने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होशियारपुर चौहाल स्थित वन विभाग की ओर से बनाई गई नेचर हट में प्रकृति का आनंद लेते दिखाई दिए।
एक अफसर ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवंत मान भी गुरुवार सुबह जल्द उठ गए थे और सैर करने वाले ट्रैक पर कुछ देर घूमते रहे। इस दौरान उनके साथ डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी सुरेंद्र लांबा ही मौजूद थे। मुख्यमंत्री मान नेचर हट में कुदरती नजरों का आनंद लेने बाद दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से पठानकोट चले गए,जहां उन्होंने वन विभाग द्वारा तैयार किये गए मिनी गोवा की खूबसूरती निहारी।
यह भी पढ़ें Punjab News: पदोन्नतियों को लेकर सख्त हुई पंजाब सरकार, दो महीने में पूरी करने के दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications