Punjab News: पदोन्नतियों को लेकर सख्त हुई पंजाब सरकार, दो महीने में पूरी करने के दिए निर्देश
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए निर्देशों पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा राज्य के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां दो महीने में पूरा करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग मुखियों, समूह डिवीजनल कमिशनरों और जिलों के डिप्टी कमिशनरों को पत्र लिख कर कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां रहती हैं। वह नियमों और हिदायतों अनुसार विधि अपनाते हुए दो महीनों में पूरी की जाए। मुख्य सचिव ने इन निर्देशों की सख्ती से पालना करने के लिए कहा है।
पंजाब सरकार ने दिए कड़े निर्देश
पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार ने एक पत्र जारी करते हुए राज्य के सामूहिक प्रबंधकीय सचिवों, विभागों के प्रमुखों व कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नतियां पैंडिंग हैं। उन्हें 2 महीने में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नतियां बाकी रहती हैं। उन्हें 2 महीने में निर्वहन किया जाए। उनके द्वारा जारी आदेश की पालना की जाए। आपको बता दें कि पंजाब में कर्मचारियों व अधिकारियों की पदोन्नतियां पैंडिंग हैं। जिन्हें लेकर पंजाब सरकार ने प्रबंधकीय सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं।













Click it and Unblock the Notifications