Punjab News: आप के जालंधर प्रत्याशी पवन कुमार टीनू पहुंचे सचखंड श्री दरबार साहिब, माथा टेककर मांगा आशीर्वाद
Punjab News: आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में कूद चुकी है। शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। आप प्रत्याशी ने दरबार साहिब में माथा टेककर गुरबाणी कीर्तन कर सृष्टि की भलाई के लिए प्रार्थना की। पवन कुमार टीनू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के प्रचार से पहले दरबार साहिब में भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं।

पवन कुमार टीनू ने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब चारों धर्मों के लिए समान है और इसके लिएवह दरबार साहिब आए हैं। आप नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक में लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए और पंजाबियों को कैसे एकजुट किया जाए, इसे लेकर भी बैठक हुई है। पवन कुमार टीनू ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने दो बरस में पंजाब में कई विकास कार्य किए हैं, 40 हजार बच्चों को नौकरियां दी हैं और लोगों को अस्पतालों में फ्री दवाएं और मुफ्त बिजली दी है, 130 से जीतेंगे।
आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पांच साल तक सत्ता में रहे हैं। पांच वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद उन्होंने केवल भ्रष्टाचार को अपने नाम किया है। यह सुदामा बनकर जालंधर आने की बात कर रहे हैं, किंतु खरड़ में चरणजीत सिंह चन्नी सिधमा क्यों नहीं बने, इसका जवाब लोग जरूर पूछेंगे।












Click it and Unblock the Notifications