तस्वीरों में देखिए कैसे पल भर में मिट गया हंसता-खेलता परिवार, गोवा से छुट्टी मानकर आ रहे थे सभी
मोगा। पंजाब के मोगा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी समते दो बच्चों की भी मौत हो गई। चारों शव इस कदर दर्घटना के बाद कार में बुरी तरह फंस गई थी कि उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार के चारों पहिया की हवा निकालने के बाद ही लाशों को बाहर निकाला जा सका। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया था।

चारों ने मौके पर दम तोड़ा
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुआ। हादसे में चारों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लुब्रिकेंट कारोबारी राजीव कुमार मित्तल अपनी पत्नी मंजू, बेटी सुनिधि और बेटे शुभम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव को पिछले शुक्रवार को दिल्ली में किसी मीटिंग में शामिल होना था।

मंगलवार को घर जाने के लिए हुए थे रवाना
वे गुरुवार रात अपने किसी परिचित की बलेनो कार लेकर परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकले थे। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में मीटिंग अटेंड की। दिल्ली में मीटिंग अटेंड करने के बाद पूरी फैमिली गोवा घूमने चली गई। वहां से लौटकर वे लोग सोमवार को फिर दिल्ली में रुके। इसके बाद मंगलवार को मोगा के लिए निकले थे।

कार के सभी पहियों का हवा निकालकर निकालनी पड़ी लाश
फैमिली की कार अपने घर से महज 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस समाज सेवा सोसायटी के सदस्या मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications