पंजाबः 13 अप्रैल को होनी थी शादी तो उससे पहले ही दूल्हा निकला कोरोना पॉजीटिव फिर लड़की के घर पहुंची पुलिस
मोगा। पंजाब में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसके चलते लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसका असर लोगों के निजी कार्यक्रमों पर भी पड़ रहा है। ताजा मामला पंजाब के मोगा जिले का है, जहां कोरोना के चलते शादी टालनी पड़ी। क्योंकि शादी से पहले ही दूल्हे के साथ एक घटना घट गई।
13 अप्रैल को होनी थी दोनों की शादी
दोनों की शादी की तारीख 13 अप्रैल तय की गई थी। एक माह पूर्व दोनों की मंगनी भी हो गई थी। इसी दौरान दु्ल्हा कोरोना पॉजीटिव पाया गया, जिससे शादी की तारीख टालनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जब परमानंद इलाके में एंबुलेंस के साथ-साथ पुलिस की गाड़ी आई तो वहां के स्थानीय लोग हैरान हो गए।
सभी लोगों को 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटाइन
बाद में पता चला कि जिस लड़की की शादी तय हुई थी, उसके परिजनों को टीम ढूंढने आई है। रात के वक्त चिकित्सकों ने लड़की के परिजनों के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परिक्षण किया। हालांकि परिजन के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। बाद में सभी लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया।
लड़की के घर वालों के अलावा एक और परिवार को किया गया क्वारंटाइन
पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया। लड़की के परिवार से संबंधित एक अन्य परिवार को भी होम क्वारंटाइन किया गया है। क्योंकि मंगनी के कार्यक्रम में वो भी शामिल थे। वहीं युवती के मंगेतर की हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि सिविल अस्पताल में अब तक 39 सैंपल टेस्ट करवाए गए। उनमें से 35 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो चार मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए थे, वो चारों मुंबई के रहने वाले हैं और जमात से संबंधित हैं।
पंजाब पुलिस के गजेटेड ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर था