पंजाब: चुनाव से पहले BJP को झटका, 6 दिनों में कांग्रेस में वापिस आए विधायक बलविंदर लाडी
पंजाब विधायक बलविंदर सिंह लाडी की 6 दिनों में ही पार्टी में वापिसी हो गई है। 6 दिन पहले बीजेपी को ज्वाइंन करने वाले पंजाब विधायक वलविंदर सिंह लाडी ने वापिस कांग्रेस को ज्वाइंन कर लिया है।
चंडीगढ़, 3 जनवरी: पंजाब विधायक बलविंदर सिंह लाडी की 6 दिनों में ही पार्टी में वापसी हो गई है। 6 दिन पहले बीजेपी को ज्वाइंन करने वाले पंजाब विधायक वलविंदर सिंह लाडी ने एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
Recommended Video

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सोमवार सुबह विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि उन्होंने रविवार रात को ही पंजाब में पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी और सीएम चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी की है।
आपको बता दें कि बलविंदर सिंह पंजाब के श्री हरोगबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जब बलविंदर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया तो हर कोई हैरान रह गया हालांकि इसी तरह आज उनके वापिस कांग्रेस में शामिल होने के ऐलान के बाद हैरान रह गए। महज 6 दिनों के बाद पार्टी में वापसी पंजाब चुनाव के समीकरण को बदलती दिख रही है।
बलविंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर लगाए जा रहे थे ये कयास
आज से 6 दिन पहले जब विधायक बलविंदर सिंह ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तो सभी यही कयास लगा रहे थे कि यह सबकुछ एक रणनीति के तहत हो रहा है। सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी का बीजेपी में विलय हो सकता है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेता बीजेपी में शामिल होकर कैप्टन का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि इन सभी कयासों को रोकते हुए बलविंदर सिंह कांग्रेस में वापिस आ गए हैं।
यह भी पढें : पंजाब के 'राम तीर्थ मंदिर' में केजरीवाल का वादा, सत्ता में आए तो अनुसूचित जाति के बच्चों को मिलेगी शिक्षा












Click it and Unblock the Notifications