OPINION: बुजुर्गों का विशेष ध्यान रख रही मान सरकार, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में मिल रहीं बेहतरीन सुविधाएं

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने बुजुर्गों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना चलाई है, ताकि बुज़ुर्गों को अपने पसंद के धार्मिक स्थल की यात्रा करने की सुविधा मिल सके। दरअसल, बुजुर्गों की बड़ी इच्छा होती है कि वह धार्मिक स्थलों पर जाए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं।

पंजाब के बुजुर्गों की इस इच्छा को पूरा करने का बीड़ा भगवंत मान सरकार ने उठाया है। पंजाब की मान सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' के तहत बुजुर्गों की हर तरह की सुविधा का ख्याल भी रखती है। मान सरकार ने धार्मिक स्थल के दर्शन करवाने के लिए बस से लेकर रेल तक की व्यवस्था की गई है। जो स्थल पास में हैं, उनके लिए श्रद्धालुओं को बसों से भेजा जाता है।

Punjab CM Bhagwant Mann

जबकि, दूर के धार्मिक स्थानों के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जाती है। यात्रा के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है कि बुजुर्गों को कोई दिक्कत नहीं हो। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए स्वयंसेवकों, डॉक्टरों और अधिकारियों की एक टीम उनके साथ होती है। इस योजना से उत्साहित सीएम मान ने कहा कि सरकार को बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने में गर्व की अनुभूति हो रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु श्री हजूर साहिब और श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा और अजमेर शरीफ जैसी जगहों पर ट्रेन से यात्रा करेंगे। वहीं, श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब, श्री वैष्णो देवी, माता चिंतपुर्नी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी और अन्य स्थानों के दर्शन श्रद्धालुओं को बसों के द्वारा करवाए जा रहे हैं।

इन यात्राओं के दौरान, आराम और सुरक्षा प्रदान करने का पूरा ध्यान रखा जाता है। वातानुकूलित बसें श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों तक ले जाती हैं। प्रतिभागियों को उनकी यात्रा के दौरान मुफ़्त भोजन, स्थानीय परिवहन, स्वागत किट और आवास मिलता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नफरत के बीज नहीं बोए जा सकते। यह आपसी-भाईचारे, प्यार और शांति की धरती है।

मान सरकर की इस योजना की एक अनूठी विशेषता यह है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सहायता के लिए अपने साथ एक युवा साथी भी ला सकते हैं। जो कि उनकी देखभाल करेगा। इसी कारण बुजुर्ग अब इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। उनके उत्साह का कारण यह भी हैं कि इसी बहाने कोई न कोई उनकी देखभाल के लिए साथ तो आ ही जाता है बल्कि वह भी धार्मिक स्थल के दर्शन कर लेता है।

काफी आसान है आवेदन प्रक्रिया
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में आवेदन करना काफी आसान है। इस यात्रा का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। सीएम मान ने तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छुक लोगों के लिए आवेदन की अड़चनों को भी दूर कर दिया है। केवल एक पेज के सामान्य फार्म को भरना होता है। इससे यात्री से संबंधित बहुत सामान्य सी जानकारी जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आईडी कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पता इत्यादि भरना होता है।

ये भी पढ़ें: OPINION: पंजाब सरकार की 'फ्री बस स्कीम', शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में बड़ा कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+