पंजाबः चालान की रकम सुनते ही बेहोश होकर गिर गया शख्स

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के धालीवाल थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चालान भुगतने आया दलबीर सिंह 10 हजार रुपये जुर्माना सुनते ही चक्कर खा कर गिर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पानी पिलाया। बता दें कि दलबीर सिंह की बाइक का करीब एक हफ्ता पहले धालीवाल पुलिस ने चालान कर दिया था। उसके पास लाइसेंस और प्रदूषण पत्र नहीं था।

punjab man fainted due to amount of challan

जब वह क्षेत्रीय परिवहन दफ्तर गुरदासपुर पहुंचा तो वहां उससे 10 हजार रुपये चालान के तौर पर मांगा गया। इतना सुनते ही वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसके साथ आए लोग उसे अपने साथ लेकर गए। दलबीर सिंह ने बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि बाइक का 10 हजार रुपये जुर्माना चुका पाए। वह गांव में दुकान चलाता है। सरकार को अगर ज्यादा जुर्माना लगाना है तो लोगों को रोजगार भी दे ताकि वह इतना जुर्माना सरकार को चुका पाए।

बता दें कि इसके अलावा शुक्रवार को पठानकोट से भी एक बुजुर्ग पुलिस के कब्जे से ऑटो को छुड़ाने के लिए पहुंचा। उसे 22 हजार रुपये जुर्माना जमा करवाना पड़ा। बुजुर्ग ने बताया कि घर चलाने के लिए उसने पत्नी और बहू के जेवर बेचकर ऑटो खरीदा था। कुछ दिन पहले पठानकोट पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+