अमेरिका से भारतीयों को निकालना बेहद गंभीर, Punjab मंत्री धालीवाल ने कहा,'ट्रंप से बात करें पीएम मोदी'
Punjab News: हाल ही में अमेरिका से निकाले गए 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिका का मिलिट्री प्लेन C-17 बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। भारतीयों को अमेरिका से निकाले जाने पर अब पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को अमेरिका द्वारा भारतीयों को निर्वासित करने के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह भारतीयों के निर्वासन के संबंध में अपने 'मित्र' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करें।

निर्वासित लोगों में कई राज्यों के लोग शामिल
अमेरिका से प्लेन में लौटे 104 भारतीय में 79 पुरुष और 25 महिलाएं और इनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें पंजाब से 30, हरियाणा और गुजरात से 33-33, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने हवाई अड्डे पर कुछ निर्वासितों से बातचीत की।
सभी स्वस्थ और ठीक हैं: धालीवाल
धालीवाल पुष्टि की कि लंबी उड़ान के बाद सभी 104 व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उन्हें यात्रा के दौरान भोजन उपलब्ध कराया गया था। मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब के लोगों के लिए कागजी कार्रवाई पहले पूरी की गई, उसके बाद अन्य लोगों के लिए आव्रजन प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
दुबई से थे ट्रैवल एजेंट
इस दौरान धालीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के कुछ युवकों से मुलाकात की और उनसे उन ट्रैवल एजेंटों के बारे में पूछा जिन्होंने उन्हें अमेरिका भेजा था। मंत्री ने कहा कि उनमें से ज़्यादातर ने कहा है कि एजेंट दुबई से थे और उन्होंने उनसे फोन पर बात की थी। मुझे कुछ लोगों के लिए बुरा लगता है जिनके पास कनाडा और दूसरे देशों के वीज़ा थे।
ट्रंप से बात करें पीएम मोदी
लेकिन जब वे वहां (अमेरिका) पहुंचे तो उनका काम खराब हो गया। उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान धालीवाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी अक्सर कहा करते थे कि 'ट्रंप मेरे मित्र हैं।' उन्होंने सितंबर 2019 में अमेरिका में हुए पिछले चुनावों में ट्रंप के लिए प्रचार भी किया था। अब इस मुद्दे पर ट्रंप से बात करें।
ये भी पढ़ें: US Deportation: अमेरिका में अवैध प्रवास पर नकेल, 205 भारतीयों की वापसी, कितनों के खिलाफ एक्शन ले रहे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications