Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर पुलिस का छापा, आतिशी ने किया बड़ा दावा
Bhagwant Mann News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पर रेड की हुई है।
पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर यह रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने यह दावा उस वक्त किया है, जब सीएम भगवंत मान इन दिनों पार्टी प्रत्याशियों के लिए दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

दिल्ली सीएम और आप नेता आतिशी ने गुरुवार 30 जनवरी को अपने ऑफिशिल एक्स हैंडल इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं, आतिशी ने आगे लिखा कि भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!
आतिशी के इस दावे पर दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसी कोई रेड नहीं की गई है। छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची है।
इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर का बयान भी सामने आया है। आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सी-विजिल ऐप्लीकेशन पर कैश बांटने की शिकायत मिली थी, अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसे वेरिफाई किया जाता है। हमारी टीम कपूरथला हाउस पहुंची है। हालांकि अभी तक टीमआवास में दाखिल नहीं हुए हैं।
शिकायत के आधार पर मारा गया छापा
पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर यूं ही छापा नहीं मारा गया। खबर के मुताबिक, रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि सी-विजिल ऐप पर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है। शिकायत मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम तुरंत कपूरथला हाउस में कथित उल्लंघन के स्थान पर पहुंच गई।
क्या कहा भगवंत मान ने?
आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक तरिके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जो की बहुत ही निंदनीय है।












Click it and Unblock the Notifications